Advertisement

जैन धर्म की भारतीय संस्कृति को देन, MP BOARD, Give to the Indian culture of Jainism, HISTORY CLASS 12TH, CLASS 12TH HISTORY, JAIN DHARM KI BHARTIYE SANSKRATI KO DEN

जैन धर्म की भारतीय संस्कृति को देन

प्रस्तावना –

नमस्कार प्यारे दोस्तों में हूँ, बिनय साहू, आपका हमारे एमपी बोर्ड ब्लॉग पर एक बार फिर से स्वागत करता हूँ । तो दोस्तों बिना समय व्यर्थ किये चलते हैं, आज के आर्टिकल की ओर आज का आर्टिकल बहुत ही रोचक होने वाला है | क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे जैन धर्म की भारतीय संस्कृति को देन  के बारे में पढ़ेंगे |

जैन धर्म की भारतीय संस्कृति को देन

जैन धर्म की भारतीय संस्कृति को देन भारतीय संस्कृति को जैन धर्म की अपनी अनूठी देन रही है | इसके प्रमुख बिन्दु निम्नलिखित हैं-

Advertisement

 

जैन धर्म की साहित्यिक देन–

विद्वानों ने प्रचार के लिए धार्मिक ग्रन्थों की जनसाधारण की भाषा में लिखा है। दक्षिण भारत में कनन्‍नड़, तमिल, तेलगू भाषाओं में धर्म ग्रन्थ लिखे गये। तमिल साहित्य की प्रसिद्ध कविता जवक चिन्तामणी जैनियों की देन है। पंचतत्र पर जैन विद्वानों ने आलोचनात्मक ग्रन्थ लिखे हैं। व्याकरण काव्य कोष, रचना शास्त्र, कथाएं, गणित आदि विभिन्‍न विषदों पर जैन विद्वानों ने रचन’एँ लिखी है। ग्यारहवीं सदी में हेमचन्द्र सूरि नमक विद्वान ने संस्कृत और प्राकृत में अनेक ग्रन्थ लिखे। 

Advertisement

जैन धर्म की सामाजिक देन–

जैन धर्म के अनेक सिद्धान्त समाज के लिए लाभदायक सिद्ध हुए। सामाजिक समानता, ऊँच नीच को भावना का तिरस्कार जैसी भावनाएँ जैन धर्म के माध्यम से उभरी | निर्धनों के प्रति दयाभाव, स्त्रियों की दशा में सुधार के लिए प्रयास जैसे कार्यों से जैन धर्म में उल्लेखनीय कार्य किया। 

दार्शनिक देनः–

दर्शन के क्षेत्र में जैन धर्म के दो प्रमुख सिद्धान्त थे 1. स्याय वाद, 2. अनेकान्त कद। स्यायवाद में सत्य के भिन्न-भिन्न रूपों के सम्बन्धों में जानकारी मिलती है सत्य के केवल एक रूप को देखने पर सत्य के विषय में हो एक धारणा रखी जाती है किन्तु सत्य के अनेक रूप होते हैं इसलिए सत्य के सभी अंगों का ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। अनेकान्तवाद में जीव के भिन्‍न-भिन्‍न आत्माओं का वास बताया गया है। आत्माएं पदार्थ से विभिन होती हैं और जिस शरीर में वह रहती है उसके अनुसार उसका आकार और स्वरूप परिवर्तित होता है। आत्माएं पुनर्जन्‍्म और कार्य के अधीन होती है। 

Advertisement

राजनैतिक प्रभाव–

जैन धर्म के सिद्धान्तों ने राजनैतिक स्थिति को भी प्रभावित किया। अहिंसा के सिद्धान्त से प्रभावित राजाओं ने जैन धर्म अपनाकर यथासम्भव शान्तिप्रिय नीति का पालन किया कुछ विद्वानों का मानना है कि इस नीति से राजाओं की शक्ति में कमी आई और वे आक्रमणकारियों का सामना करने का सामर्थ्य खो बैठे | | 

अहिंसा का सिद्धान्त–

अहिंसा का सिद्धान्त यद्यपि जैन धर्म का भौतिक सिद्धान्त नहीं था किन्तु इसका जितना प्रसार और फलन जैन धर्म के अनुयायियों द्वारा किया गया उतना अन्य किसी धर्म के द्वारा नहीं किया गया इसके अनुसार किसी व्यक्ति को मन, कर्म और वाणी से किसी जीवधारी को कष्ट नहीं पहुँचाना चाहिए। यह सिद्धान्त अत्यधिक लोकप्रिय हुआ और इसे बौद्धों तथा हिन्दुओं ने भी अपना लिया। 

Advertisement

कला के क्षेत्र में योगदान-

जैन धर्म के प्रचारकों ने प्रचार के लिए कला का भी सहारा लिया। अनेक मन्दिर, प्रवेश द्वार, पाषाण स्तंभ, मूर्तियों का निर्माण करवाया गया जो कि स्थापत्य कला के उत्कृष्ट उदाहरण हैं। राजगृह, गिरजाघर, पावापुरी, पार्श्वनाथ पुरी, आबू पर्वत जैसे जैन तीर्थ स्थानों में अनेक कलापूर्ण मन्दिर हैं। एलोर में पहाड़ों को काटकर बनायी गयी गुफाओं में इन्द्र सभा गुफा, उदयग्री में सिंहगुफा और उड़ासा में हाथीगुफा अत्यन्त उत्तम कला के नमूने हैं।

मैसूर में श्रवण बेलगोला में बाहुबली की विशाल प्रतिभा मध्यभारत में बड़वानी में महावीर की 84 फीट ऊँची प्रतिभा कला के आश्चर्यजनक उदाहरण हैं। भवन निर्माण कला, मूर्तिकला, चित्रकला मन्दिर निर्माण कला को जैन धर्मावलम्बियों ने बहुत प्रोत्साहित किया। 

Advertisement

OTHER RELATED POST –

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement