महान सम्राट अशोक ( ई. पू. 298-272)
महान सम्राट अशोक का आरंभिक जीवन –
बिन्दुसार की मृत्यु के बाद इसके साम्राज्य का महान सम्राट अशोक, बना। बिन्दुसार की अनेक रानियाँ और पुत्र पुत्रियाँ थीं । उसका सबसे बड़ा पुत्र सुसीम था, उसके पश्चात् अशोक था । सुसीम बड़ा और सुन्दर होने के कारण अधिक प्रिय था। सभी राजकुमारों के साथ अशोक की भी शिक्षा दीक्षा राजोचित तरीकों से हुई ।
अशोक इन सब में सर्वाधिक योग्य और महत्वाकांक्षी था । बिन्दुसार उसे लेकर सशंकित रहता था सुसीम भी अशोक से भीतर ही भीतर द्वेषभाव रखने लगा । शिक्षा के पश्चात् अशोक को उसकी उसकी योग्यता देखते हुए बिन्दुसार ने अवन्ति (मालवा) का शासक नियुक्त कर दिया। वह मालवा की राजधानी उज्जयिनी में रहता था।
सुसीम उत्तरांचल की राजधानी तक्षशिला में रहता था । तक्षशिला में जब विद्रोह किया गया तब सुसीम उसे दबा पाने में असफल सिद्ध हुआ । अशोक इन विद्रोहों को दबाने के लिए नियुक्त किया गया। उसने इनका दमन करने में सफलता पायी।
अवन्ति के साथ ही तक्षशिला के शासक के रूप में अशोक ने अपनी दूरदर्शिता, कार्यकुशलता, वीरता और बुद्धिविवेक का परिचय दिया। जब अशोक उज्जयिनी में था तब उसने विदिशा के एक श्रेष्ठि की कन्या महादेवी से विवाह किया । इससे उसकी दो संतानें महेन्द्र और संघमित्रा हुई ।
महान सम्राट अशोक का उत्तराधिकार के लिए युद्ध –
बिन्दुसार जब बीमार पड़ा तब वह चाहता था कि सुसीम उसका उत्तराधिकारी बने। अशोक की महत्वाकांक्षा के कारण उसके पुत्रों के दो दल हो गये। सुसीम और उसके बहुत से भाई उत्तराधिकार के लिए हुए युद्ध में मारे गये ।
महान सम्राट अशोक का राज्याभिषेक –
अशोक का राज्यारोहण 272 ई. पू. में ही हो गया था किन्तु उत्तराधिकार के लिए हुए संघर्ष में उसका विरोध चलता रहा इसलिए उसका राज्याभिषेक 268 ई. पू. में हुआ सम्राट बनने के बाद अशोक ने ‘देवानांप्रिय’ तथा प्रियदर्शी की उपाधि धारण की।
महान सम्राट अशोक का नृशंस और विलासी अशोक –
राज्याभिषेक के पश्चात अपने आरंभिक वर्षों में अशोक एक नृशंक और विलासप्रिय शासक था। नृत्य, संगीत, सुरापान मांसाहार, आरवेह आदि उसको प्रिय थे। वह प्रशासन में अत्यन्त क्रूर था । कठोर दंड देने के कारण उसे चंड अशोक भी कहा गयी ।
महान सम्राट अशोक की विजय –
अशोक ने अपने साम्राज्य विस्तार के लिए दिग्विजय को अपना लक्ष्य बनाया । सर्वप्रथम उसने उन क्षेत्रों पर आक्रमण किया जो मौर्य साम्राज्य में अभी तक शामिल नहीं हुए थे ।